Home Breaking News Hero Electric ने GoWash से मिलाया हाथ, घर आकर करेंगे आपके वाहन...

Hero Electric ने GoWash से मिलाया हाथ, घर आकर करेंगे आपके वाहन की सर्विसिंग और वॉशिंग

Hero Electric ने लोगों की जरूरत का ध्यान रखते हुए अब डोर स्टेप पर वॉशिंग और सर्विसिंग सेवा शुरू की है। इसके लिए कंपनी ने ऐप बेस्ड कार वॉशिंग और डीटेलिंग सर्विस GoWash के साथ हाथ मिलाया है। इन दोनों ही कंपनियों की पार्टनरशिप के बाद अब आप अपने वाहनों की सर्विसिंग से लेकर वॉशिंग सेवा का लाभ अपने डोर स्टेप पर ही ले सकते हैं। इसके लिए आपको एक्स्ट्रा चार्ज देने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

आपको बता दें कि अब ग्राहक घर पर ही अपने वाहन की सर्विसिंग और वॉशिंग का फायदा ले पाएंगे। दरअसल कोरोना काल में ऑटोमोबाइल कंपनियां कॉन्टैक्ट लेस सर्विसेज पर फोकस कर रही हैं जिनमें वाहनों की होम डिलीवरी से लेकर डोर स्टेप सर्विसेज भी शामिल हैं। इन्हीं सर्विसेज को ध्यान में रखते हुए हीरो इलेक्ट्रिक ने गोवाश के साथ हाथ मिलाया है।

दोनों कंपनियों के बीच हुई इस साझेदारी के बाद अब गो वाश प्रोफेशनल्स, हीरो इलेक्ट्रिक एनवाईएक्स स्कूटर लेकर आपके डोर स्टेप पर आएंगे और आपके वाहन की सर्विसिंग और वॉशिंग करेंगे। इन प्रोफेशनल्स के स्कूटर में एक कम्पार्टमेंट बॉक्स होगा जिसमें सर्विसिंग से जुड़े हुए सभी जरूरी सामान मौजूद होंगे।

Must Read

Hero Electric ने GoWash से मिलाया हाथ, घर आकर करेंगे आपके वाहन की सर्विसिंग और वॉशिंग