Home Breaking News रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा, अब 642 में मिलेगा

रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा, अब 642 में मिलेगा

साल के अंतिम महीने में जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में अचानक 50 रुपये का इजाफा कर दिया गया है। 592 रुपये में मिलने वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए अब 642 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें एक दिन पहले मंगलवार को ही बढ़ा दी गई थीं। 19 किलो का कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर 1233 रुपये की बजाय अब 1287.50 रुपये में मिलेगा।रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा, अब 642 में मिलेगा

कमर्शियल सिलेंडर 55 रुपये महंगा

कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में 55 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। नवंबर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 592 रुपये थी। एक दिसंबर को होने वाले बदलाव में इसकी कीमत पूर्ववत रखी गई। पांच किलोग्राम भार वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत भी नवंबर महीने में 221 रुपए थी जो अब 239 की गई है। 5 किलो के कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर जो पहले 309 रुपए का था वह अब 380 रुपए में मिलेगा।

Must Read

रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा, अब 642 में मिलेगा