Home देश बॉक्स ऑफ़िस पर मचेगी मारामारी, हॉलीवुड फ़िल्में भी देंगी कड़ी चुनौती

बॉक्स ऑफ़िस पर मचेगी मारामारी, हॉलीवुड फ़िल्में भी देंगी कड़ी चुनौती

साल 2020 में कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से ब्रेक आने के बाद 2021 में तमाम रुकी हुई फ़िल्मों की रिलीज़ डेट्स घोषित की जा रही हैं। पिछले कुछ दिनों में अब तक दो दर्ज़न से अधिक फ़िल्मों की रिलीज़ डेट का एलान किया जा चुका है। इनमें वो फ़िल्में भी शामिल हैं, जो दक्षिण भारतीय भाषाओं की हैं, मगर हिंदी में उन्हें साथ-साथ रिलीज़ किया जा रहा है। वहीं, हॉलीवुड फ़िल्मों की ओर से भी इस साल बॉक्स ऑफ़िस पर तगड़ी चुनौती मिलने वाली है, जिसकी वजह से इस साल बड़े टकराव होने वाले हैं। बॉक्स ऑफ़िस पर मचेगी मारामारी, हॉलीवुड फ़िल्में भी देंगी कड़ी चुनौती2021 की पहली बड़ी टक्कर ईद पर होने वाली है। सलमान ख़ान की फ़िल्म राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई और जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 ईद पर रिलीज़ होंगी। दोनों ही एक्शन फ़िल्में हैं। राधे को प्रभुदेवा ने निर्देशित किया है, जबकि सत्यमेव जयते 2 के निर्देशक मिलाप ज़वेरी हैं, जिन्होंने इसका प्रीक्वल भी डायरेक्ट किया था।

Must Read

बॉक्स ऑफ़िस पर मचेगी मारामारी, हॉलीवुड फ़िल्में भी देंगी कड़ी चुनौती