यूपी के मेरठ जिले से एक अलग मामला सामने आया है। यहां बताया जा रहा है कि एक बच्चे का बदमाशों ने अपहरण कर लिया और जंगल में ले जाकर उसके शरीर से दो यूनिट खून निकाल लिया। करीब चार घंटे बाद घर पहुंचे बच्चे ने पुलिस और परिजनों को जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश के मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र से एक अजीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को बाइक सवार बदमाशों ने घर के पास खेर रहे 12 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया। करीब पांच घंटे बाद वह घर लौटा तो उसने जो बात परिजनों को बताई उसे सुनकर सभी दंग रह गए। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में लगी है।
पल्लवपुरम फेज 2 निवासी लाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका 12 वर्षीय पुत्र रविवार शाम को करीब 5 बजे अपने दोस्त के घर जाने की बात कहकर गया था। देररात तक वह वापस नहीं लौटा। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर वंश की संभावित स्थानों पर तलाश की, परंतु उसका पता नहीं चल सका। जिसके चलते घर के सभी लोग परेशान हो गए।
करीब चार घंटे बाद वंश पैदल घर पहुंचा। जिसे देखकर सभी की जान में जान आई। वंश ने परिजनों के बातया कि पल्लवपुरम स्थित नालंदा स्कूल के पास में बाइक सवार दो युवकों ने उसे नशीला रुमाल सुंघाकर बाइक पर बैठा लिया।
वंश के मुताबिक जब उसे होश आया तो जंगल में था। वहां चार-पांच बच्चे चारपाई पर लेटे हुए थे। वहां कुछ लोगों ने उसके शरीर से दो बोतल खून निकाल लिया। वंश की माने तो आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में जानकारी दी तो वह उसे छोड़ंगे नहीं। इस मामले में पुलिस ने बच्चे के बयान दर्ज किए हैं। इस मामले में पल्लवपुरम थाना प्रभारी देवेश शर्मा का कहना है कि बच्चे के बयान के दर्ज पर बदमाशों की पहचान कर तलाश की जा रही है। वहीं, उस स्थान को भी तलाशने की कोशिश की जा रही है जो जिसका बच्चे ने जिक्र किया है।