Home Breaking News मेरठ के मवाना में किसान सभा पदाधिकारियों ने जलाई कृषि कानून की...

मेरठ के मवाना में किसान सभा पदाधिकारियों ने जलाई कृषि कानून की प्रतियां

मेरठ और आसपास के जिलों में केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध का सिलसिल थमता नजर नहीं आ रहा है। यहां मवाना में जिला किसान सभा के पदाधिकारियों ने गाजीपुर बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को मवाना तहसील के गांव कोहला में चौ. रणवीर सिंह के आवास पर कृषि कानून की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। साथ ही किसानों से 26 जनवरी की परेड में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया गया।मेरठ के मवाना में किसान सभा पदाधिकारियों ने जलाई कृषि कानून की प्रतियांइस मौके पर किसान सभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश कोहला ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून किसी तरह भी किसानों के लिए हितकर नहीं है। जब तक तीनों कानून वापस नहीं लिए जाते हम इसका विरोध करते रहेंगे।

Must Read

मेरठ के मवाना में किसान सभा पदाधिकारियों ने जलाई कृषि कानून की प्रतियां