Home Breaking News Mahindra Thar का भारत में जबरदस्त क्रेज, वेटिंग पीरियड 5 महीने तक...

Mahindra Thar का भारत में जबरदस्त क्रेज, वेटिंग पीरियड 5 महीने तक बढ़ा

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने इस महीने के शुरुआत में अपनी लोकप्रिय सवारी थार को लॉन्च किया था। जिसकी डिलीवरी 1 नवंबर 2020 से शुरू होगी। बता दें, थार को लांचिंग के महज 4 दिनों के भीतर ही 9,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी थी। जो काफी सराहनीय है। फिलहाल लोगों में थार के प्रति जबरदस्त क्रेज को देखते हुए कंपनी ने इस कार का वेटिंग समय 5 महीने तक बढ़ा दिया है।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि 2020 थार के सॉफ्ट टॉप वर्जन के लिए 6 से 8 सप्ताह केा समय दिया जा रहा है, जिसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। वहीं कनवर्टिबल टॉप के लिए 8 से 11 सप्ताह का समय और हार्ड टॉप वैरिएंट के लिए लगभग 20-22 सप्ताह तक इंतजार करना पड़ सकता है, जो लगभग 5 महीने का है। हालांकि कुछ वीआईपी लोगों का दावा है कि उन्हें पहले ही थार एसयूवी की डिलीवरी मिल चुकी है। लेकिन आम जनता के लिए महिंद्रा डीलरशिप पर इस कार का वेटिंग समय कम से कम 5 महीने है।

Must Read

Mahindra Thar का भारत में जबरदस्त क्रेज, वेटिंग पीरियड 5 महीने तक बढ़ा