मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आज भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने अपने संसदीय क्षेत्र की मेरठ दक्षिण विधानसभा के शास्त्री नगर मंडल की ज्ञान निकेतन काॅलोनी में शिव मंदिर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा लगाए गए शिविर में नव मतदाताओं के फाॅर्म भरवाए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर, श्रीमती निधि रस्तोगी, श्रीमती वर्षा त्यागी, अभियान के मंडल संयोजक महेंद्र मेघानी, बूथ अध्यक्ष सुमित मिश्रा, हर्ष गोयल आदि उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी तरफ नव मतदाता बनाने हेतु पटेल नगर मंडल युवा मोर्चा द्वारा लगाए गए शिविर में महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तौगी ने भाग लिया। शिविर में मण्डल अध्यक्ष बलराज गुप्ता, पार्षद सौरभ गौर संजय सिंह सैनी, मण्डल महामंत्री विनित विश्नोई, जितेन्द्र राणा नव मतदाता मण्डल प्रमुख भाजपा सौरभ अग्रवाल, युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष अक्षित त्यागी व आशीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।