Home Breaking News आज मुंबई पहुंचेंगी कंगना, मंडी से चंडीगढ़ रवाना, बोलीं- लक्ष्मीबाई के पद...

आज मुंबई पहुंचेंगी कंगना, मंडी से चंडीगढ़ रवाना, बोलीं- लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी

आज मुंबई पहुंचेंगी कंगना, मंडी से चंडीगढ़ रवाना, बोलीं- लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी

अभिनेत्री कंगना रनोट आज यानी बुधवार को मुंबई पहुंचना है। इसके लिए वो मंडी में अपने पैतृक घर से रवाना हो गई हैं। वो चंडीगढ़ से मुंबई के लिए फ्लाइट लेंगी। बता दें कि हिमाचल के मंडी में कंगना का पैतृक घर है। कंगना के साथ बहन रंगोली चंदेल, निजी सहायक और सुरक्षाकर्मी उनके साथ होंगे। वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद सीआरपीएफ दस्ते ने मंगलवार देर रात मनाली पहुंचकर उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है।

बुधवार को कंगना ने ट्वीट कर लिखा कि रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शौर्य और बलिदान को मैंने फिल्म के जरिए जिया है। दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्र में आने से रोका जा रहा है। मैं रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी ना डरूंगी, ना झुकूंगी। गलत के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाती रहूंगी, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी।

साथ एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मैं बारह साल की उम्र में हिमांचल छोड़ चंडीगढ़ हॉस्टल गयी फिर दिल्ली में रही और सोलह साल की थी जब मुंबई आई। कुछ दोस्तों ने कहा मुंबई में वही रहता है जिसे मुम्बादेवी चाहती है,हम सब मुम्बादेवी देवी के दर्शन करने गए,सब दोस्त वापिस चले गए और मुम्बादेवी ने मुझे अपने पास ही रख लिया|

Must Read

आज मुंबई पहुंचेंगी कंगना, मंडी से चंडीगढ़ रवाना, बोलीं- लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी