कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने के बाद देश की हालत बेहद खराब हो चुका है। इसके महामारी की वजह से लाखों लोग संक्रमित हो रहो हैं। वहीं हजारों लोग रोज इस महामारी की वजह से अपनी जान गवां रहे हैं। इस महामारी की वजह से मनोरंजन जगत ने भी अपने कई शानदार कलाकारों को खो दिया। इसी बीच अब एक और शानदार एक्टर के निधन के निधन की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ की को-स्टार रही अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन हो गया है। अभिलाषा एक हिंदी सिनेमा के साथ ही मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस भी थीं।अभिलाषा पाटिल मंगलवार को कोरोना से जंग हार गईं और इस दुनिया को छोड़कर चली गई। रिपोर्ट की मानें तो अभिलाषा बनारस में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। लेकिन जब वह मुंबई वापस लौटी तो उन्हें कोरोना वायरस के कुछ लक्षण अपने अंदर नजर आए। इसके बाद उन्होंने कोविड-19 का जांच कराया तो वह पॉजेटिव पाई गईं। अभिलाषा पिछले कुछ समय से आईसीयू में एडिमिट थीं। अभिलाषा पाटिल मराठी सिनेमा का बड़ा नाम हैं।