Home देश हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी चुने गये भाजपा विधायक दल के...

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी चुने गये भाजपा विधायक दल के नेता, शाम पांच बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

चंडीगढ़। हरियाणा में नायब सैनी भाजपा विधायक दल के नेता बने है। आज शाम पांच बाजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

मनोहर लाल खट्टर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र से भाजपा के लोकसभा सदस्य हैं। वो मंगलवार शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सैनी बड़े ओबीसी नेता माने जाते हैं। वो खट्टर के नजदीकी भी हैं। उन्होंने संगठन में भी काफी काम किया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में सैनी के नाम पर मुहर लगी।

इससे पहले मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। खट्टर के साथ ही हरियाणा सरकार के कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया। हरियाणा की राजनीति में उथल पुथल तब शुरू हुई जब भाजपा-जेजेपी के बीच गठबंधन टूट गया। उनकी भाजपा नेतृत्व से लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पाई।

The post हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी चुने गये भाजपा विधायक दल के नेता, शाम पांच बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ appeared first on Royal Bulletin.

Source: royalbulletin.in

Category: Breaking News,मुख्य समाचार,राष्ट्रीय,हरियाणा

Must Read

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी चुने गये भाजपा विधायक दल के नेता, शाम पांच बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ