उत्तराखंड के एक होटल में मुजफ्फरनगर की 15 वर्षीय लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बच्ची के साथ 4 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसे उठाकर हाईवे के किनारे फेंक दिया। तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की है। आरोपी शिव, विशाल और अंकित के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं।
इस मामले में पीड़िता की मां की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। तीनों ने पहले उनकी बेटी को गांव से अगवा किया और फिर उसे उत्तराखंड के रुड़की के एक होटल में ले गए। यहां चारों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे हाईवे पर छोड़ कर भाग गए।