मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी का विशेष महत्व है। इसके बिना मकर संक्रांति का पर्व होना संभव ही नहीं। इस दिन हर घरों में खिचड़ी बनाई जाती है।
पंचमुखी हनुमान शनिदेव मंदिर लालकुर्ती में मकरसंक्रांति उत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल। इस अवसर पर खिचडी का भी वितरण किया गया। श्रद्धालु राहगीरों को भी खिचड़ी एक प्रसाद के रूप में बांटते हैं। मेेरठ केे मवाना में गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व परंपरात तरीके से श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। जगह-जगह शिविर लगाकर खिचड़ी, मूंगफली व रेबड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान विधायक दिनेश खटीक ने स्वयं अपने हाथों से खिचडी बांटी।
वहीं सिक्ख वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शहीद चालीस मुक्तों की याद में लंगर वितरित किया गया। संस्था अध्यक्ष मंजीत सिंह कोछड द्वारा 300 पैकेट लंगर भोजन तैयार कर शिव चैक कंकरखेडा मंे दैनिक मजदूरों एवं राहगीरों को वितरित किया गया।
वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता आलोक सिसौदिया आदि ने भी खिचडी का वितरण किया। सदर क्षेत्र में दिनेश गोयल व गौरव गोयल आदि ने भी मकर सक्रांति पर खिचडी का वितरण किया।