Home Breaking News जानिए- अमेरिका के व्‍हाइट हाउस के बारे में ऐसा कुछ जो आपको...

जानिए- अमेरिका के व्‍हाइट हाउस के बारे में ऐसा कुछ जो आपको अब तक नहीं पता होगा

20 जनवरी 2021 की दोपहर को नए राष्‍ट्रपति के तौर पर जो बाइडन के शपथ लेने के साथ ही उनके आधिकारिक घर का पता भी बदल जाएगा। राष्‍ट्रपति के तौर पर उनका नया घर व्‍हाइट हाउस होगा। ये दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र के साथ-साथ विश्‍व की महाशक्ति के प्रमुख का घर भी है। इस व्‍हाइट हाउस का इतिहास काफी दिलचस्‍प है।जानिए- अमेरिका के व्‍हाइट हाउस के बारे में ऐसा कुछ जो आपको अब तक नहीं पता होगाइस इमारत की दीवारों पर जॉन एडम से अब तक के सभी राष्‍ट्रपतियों के चित्र लगे हुए हैं। इसके ग्राउंड फ्लोर पर सर्विस एरिया है। यहां पर दुनिया के नेताओं के मनोरंजन के लिए अलग जगह है। यहां पर अमेरिकी इतिहास की जानकारी देने के लिए एक म्‍यूजियम भी है। जानिए- अमेरिका के व्‍हाइट हाउस के बारे में ऐसा कुछ जो आपको अब तक नहीं पता होगाइस इमारत में 132 कमरे, 35 बाथरूम हैं। इसके अलावा यहां पर 412 गेट, 147 खिड़कियां, 28 फायरप्‍लेसेज, 8 स्‍टेयरकेस और तीन एलिवेटर्स हैं। यहां की रसोई में करीब 140 मेहमानों का खाना तैयार किया जा सकता है। इसकी बाहरी दीवारों के रंग-रोगन के लिए 2157 लीटर (570 गैलन) पेंट लगता है। आपको जानकर हैरान होगी कि अमेरिकी इतिहास में इसको कई बार प्रेजीडेंट्स पैलेस तो कई बार प्रेजीडेंट हाउस कहा गया है। इसके अलावा कई बार इसको एग्‍जीक्‍यूटिव मेंशन भी कहा गया है।

Must Read

जानिए- अमेरिका के व्‍हाइट हाउस के बारे में ऐसा कुछ जो आपको अब तक नहीं पता होगा