Home Breaking News बागपत के MP सत्यपाल सिंह ने खोला कानून-व्यवस्था का सच, बोले- जिले...

बागपत के MP सत्यपाल सिंह ने खोला कानून-व्यवस्था का सच, बोले- जिले में कट्टे लेकर घूमते हैं बच्चे

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का सच बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने खोल दिया है। मुंबई के पुलिस कमिश्नर रहे डॉ. सत्यपाल सिंह लगातार दूरी बार बागपत से सांसद चुने गए हैं। बागपत कलेक्ट्रेट में दो दिवसीय कृषक गोष्ठी व बेटी दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि बागपत की कानून-व्यवस्था पर हम व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा नहीं दिला सकते हैं। यहां पर युवा पढऩे-लिखने के बाद भी हाथों में कट्टे लेकर घूमते हैं। इस दौरान उन्होंने बागपत के नवनियुक्त डीएम राजकमल यादव को भी इस ओर ध्यान देने का निर्देश दिया।बागपत के MP सत्यपाल सिंह ने खोला कानून-व्यवस्था का सच, बोले- जिले में कट्टे लेकर घूमते हैं बच्चेपूर्व केंद्रीय मंत्री तथा बागपत से भाजपा के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह कहा कि बागपत में युवक पढऩे-लिखने के बाद भी हाथों में कट्टे लेकर घूम रहे हैं। वह पहले भी एसपी ओर पूर्व डीएम को भी कट्टों की गुंडागर्दी से अवगत करा चुके हैं। इसी कारण बाहर के उद्योगपति जनपद में नहीं आ पाते। जिस दिन देसी कट्टे लेकर घूमना बंद कर देंगे, उस दिन बेरोजगारी भी खत्म हो जाएगी और उद्योगपति भी यहां पर आना शुरू होंगे।

Must Read

बागपत के MP सत्यपाल सिंह ने खोला कानून-व्यवस्था का सच, बोले- जिले में कट्टे लेकर घूमते हैं बच्चे