Home Breaking News मुजफ्फरनगर में अल्ट्राट्रेक ब्रांड का नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, इस...

मुजफ्फरनगर में अल्ट्राट्रेक ब्रांड का नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, इस तरह हुआ भंडाफोड़

थाना छपार पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर अल्ट्राट्रेक ब्रांड का नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। फैक्ट्री मालिक सहित पांच आरोपित फरार हैं। मौके से भारी मात्रा में तैयार नकली सीमेंट व अन्य सामान बरामद कर फैक्ट्री को सील कर दिया गया।

गुरुवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि रोहाना व रामपुर तिराहा के बीच एक गोदाम में छापा मारा, जहां नकली सीमेंट बनाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से मुदस्सिर पुत्र सिकंदर बेग निवासी सूजड़ू, मारूफ पुत्र फारुख निवासी सिखेड़ा, मुनव्वर पुत्र हसन अब्बास निवासी कृष्णापुरी, आसिफ पुत्र आसरीन खान निवासी अंबा विहार व अनिल पुत्र श्यामलाल निवासी रोहाना खुर्द को गिरफ्तार कर लिया।

फैक्ट्री मालिक राजेश ङ्क्षसघल निवासी अग्रसेन विहार कादिर पुत्र आलम निवासी कृष्णापुरी, अभिषेक निवासी अग्रसेन विहार, मुजम्मिल पुत्र अब्दुल रशीद निवासी उझारी थाना साद नंगली अमरोहा व सालिम राणा पुत्र मुर्तजा निवासी चिलकाना सहारनपुर फरार हो गए।

Must Read

मुजफ्फरनगर में अल्ट्राट्रेक ब्रांड का नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, इस तरह हुआ भंडाफोड़