Home Breaking News आरिष्टी तक हत्यारे नहीं पकड़े तो होगा आंदोलन

आरिष्टी तक हत्यारे नहीं पकड़े तो होगा आंदोलन

चार दिन पूर्व सकौती में इंजीनियर कुलदीप की गोली मारकर हत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को पीड़ित स्वजनों के बीच भारतीय किसान संगठन के अध्यक्ष पदाधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने छह सितंबर तक इंजीनियर के हत्यारोपितों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

बता दें कि गांव कपसाड़ निवासी कुलदीप सोम निजी कंपनी में इंजीनियर थे। चार दिन पूर्व रात में सकौती के पास गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। अभी तक हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर स्वजनों और स्वजनों में रोष है। पीड़ित स्वजनों को सांत्वना देने पहुंचे भारतीय किसान संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक सोम ने कहा कि संगठन पीड़ित परिवार के साथ है। वे हरसंभव मदद को तैयार हैं। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दीपक सोम ने कहा कि 6 सितंबर को कुलदीप की रस्म पगड़ी है। अगर पुलिस उस दिन तक हत्यारोपितों को गिरफ्तार नहीं करती है तो संगठन ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन करेगा।

Must Read

आरिष्टी तक हत्यारे नहीं पकड़े तो होगा आंदोलन