Home Breaking News माफिया पर पुलिस प्रशासन का प्रहार, मेरठ में रमेश प्रधान की संपत्ति...

माफिया पर पुलिस प्रशासन का प्रहार, मेरठ में रमेश प्रधान की संपत्ति सील

माफिया पर पुलिस प्रशासन का प्रहार, मेरठ में रमेश प्रधान की संपत्ति सील

कुख्यात योगेश भदौड़ा और शराब माफिया रमेश प्रधान पर कार्रवाई के बाद कुख्यात बदमाशों की संपत्ति खंगाली जा रही है। पुलिस जेल में बंद बदमाशों और उनके गुर्गों की संपत्ति तलाश करने में जुटी है। ढाई लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदन सिंह बद्दो के नाम पुलिस कोई संपत्ति नहीं ढूंढ पाई। बद्दो की भाभी की संपत्ति कुर्क करने पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।

पुलिस ने योगेश भदौड़ा के कब्जे से ग्राम सभा का तालाब खाली कराया। शराब माफिया मंगतपुरा निवासी रमेश प्रधान के दो मकान और चार गाडिय़ां कुर्क की। पुलिस ने होटल मुकुट महल से फरार हुए बद्दो की संपत्ति की भी तलाश की। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि बद्दो और उसके बेटे सिकंदर के नाम कोई संपत्ति नहीं मिली है।

अब बद्दो की फरारी में सहयोग करने वाले लोगों की नामी और बेनामी संपत्ति जब्त की जाएगी। उनकी संपत्ति जुटाने का स्रोत भी तलाशा जा रहा है। गहन पड़ताल के बाद ही पुलिस सहयोगियों पर कार्रवाई करेगी। पुलिस ने जेल में बंद कुख्यात सुशील मूंछ, भूपेंद्र बाफर, उधम सिंह, सुमित जाट, मोनू जाट, भरतू नाई समेत 55 बदमाशों की संपत्ति की जांच भी शुरू कर दी है।

Must Read

माफिया पर पुलिस प्रशासन का प्रहार, मेरठ में रमेश प्रधान की संपत्ति सील