Home Breaking News भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष ने टोल प्लाजा पर दिखाई दबंगई, पुलिस...

भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष ने टोल प्लाजा पर दिखाई दबंगई, पुलिस ने छह को दबोचा, कार्रवाई शुरू

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के रोहाना टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू भानु गुट) के कार्यकर्ताओं ने दबंगई दिखाते हुए हंगामा किया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष समेत छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

बताया गया कि भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता शुक्रवार को बोलेरो गाड़ी से रोहाना टोल प्लाजा पर पहुंचे। इस दौरान टोल कर्मियों ने उनसे टोल मांगा, लेकिन उन्होंने दबंगई दिखाते हुए टोल नहीं दिया। यही नहीं टोल नाका तोड़ते हुए वे फरार हो गए। इसके बाद टोल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष समेत छह लोगों को दबोच लिया है।

कोतवाली पुलिस ने भाकियू भानु गुट के जिला अध्यक्ष बलराम पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी ग्राम रामपुर थाना छपार मुजफ्फरनगर, कार्यकर्ता अभिषेक पुत्र कुशल पाल निवासी रामपुर, कार्यकर्ता विशाल पुत्र कुशल पाल निवासी रामपुर, कार्यकर्ता अनमोल पुत्र राजेश निवासी निवासी रामपुर, कार्यकर्ता अर्जुन पुत्र राजकुमार निवासी रामपुर और कार्यकर्ता सागर पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी रामपुर को गिरफ्तार किया है।

Must Read

भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष ने टोल प्लाजा पर दिखाई दबंगई, पुलिस ने छह को दबोचा, कार्रवाई शुरू