Home Breaking News 14 जुलाई - इतिहास और घटनाएँ, एक नजर में

14 जुलाई – इतिहास और घटनाएँ, एक नजर में

14 जुलाई - इतिहास और घटनाएँ, एक नजर में

यहाँ पर हम आपको 14 जुलाई के बारे में और इतिहास में इस दिन हुए कुछ खास कार्यों के बारे में बतायेंगे। साथ ही ये भी बतायेंगे कि इस दिन किस किस का जन्म हुआ। तो चलिए शुरू करते हैं –

  • 14 जुलाई 2020

14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुई फ्रांस के राजा बने।
  • 1456 – बेलग्रेड के युद्ध में हंगरी ने ऑटोमन को पराजित किया।
  • 1536 – फ्रांस एवं पुर्तगाल ने स्पेन के खिलाफ लियोंस के नौसैनिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1636 – मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
  • 1789 – फ्रांसिसी क्रांति की शुरुआत हुई।
  • 1798 – अमेरिकी कांग्रेस ने ‘राजद्रोह एक्ट’ को मंजूरी दी।
  • 1850 – कृत्रिम तौर पर (प्रशीतन द्वारा) जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन हुआ।
  • 1853 – न्यूजीलैंड में पहली बार आम चुनाव हुए।
  • 1861 – कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने अतीत के अविष्कारों के अनुभवों और अनुसंधानों का प्रयोंग करके मशीनगन बनाई।
  • 1864 – अमेरिका के मोन्टाना प्रांत की राजधानी हेलेना में सोने की खोज हुई।
  • 1900 – यूरोपीय गुट ने चीन में बॉक्सर विद्रोहियों के कब्जे से तिएन्तसिन को वापस लिया।
  • 1914 – रॉबर्ट एच. गोडार्ड ने तरल रॉकेट ईंधन का पेटेंट कराया।
  • 1927 – हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई।
  • 1933 – जर्मनी में नाजी पार्टी को छोड़ शेष सभी को गैरकानूनी घोषित किया गया और दमनकारी नीति की शुरूआत हुई।
  • 1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की।
  • 1951 – CBS चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण किया गया।
  • 1958 – इराक़ में जनरल अब्दुल करीम के विद्रोह के बाद राजशाही व्यवस्था का अंत और प्रजातंत्र की स्थापना हुई।
  • 1965 – मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप-तस्वीरें खींची।
  • 1969 – जयपुर में मालगाड़ी और पसेंजर ट्रेन की टक्कर में 85 लोगों की मौत।
  • 1969 – अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर के नोटों का इस्तेमाल बहुत कम होने के कारण तुंरत प्रभाव से रोकने की घोषणा की।
  • 1972 – तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1976 – अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने जिमी कार्टर को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया।
  • 1979 – यूएसएसआर ने अपना नाभिकीय टेस्ट किया।
  • 1987 – ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त हुआ।
  • 1996 – सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने प्रारम्भ किये।
  • 1999 – मेकरी मोरीटा पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2003 – रूस की येलेना इसिनबायेवा ने महिला पोल वाल्ट में नया विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 2007 – फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री सलम फ़याद ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2008 – नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।
  • 2008 – वेनेजुएला की डायना मेंडोजा ने मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीता।
  • 2014 – इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।
  • 2014 – मिस्र की सरकार ने इजरायल और गाजा के बीच जारी हिंसा को समाप्त करने के लिए संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा।
  • 2015 – नासा का न्यू हॉरिजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्षयान बना।
  • 2019 – अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने खनन से जुड़े एक विवाद में फैसला सुनाते हुए पाकिस्तान पर 5.976 अरब डॉलर (40 हजार करोड़ भारतीय रुपये) का जुर्माना लगाया ।
  • 2019 – भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने प्रोफेशनल बॉक्सिंग में अपनी लगातार 11वीं जीत दर्ज की।
  • 2019 – रूसी वैज्ञानिकों ने प्रोटॉन-एम प्रक्षेपण यान के जरिये अंतरिक्ष वेधशाला ‘स्पेक्टर-आरजी’ को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया ।

14 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1856 – गोपाल गणेश आगरकर – प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।
  • 1900 – देशबंधु गुप्त – प्रसिद्ध राष्ट्र भक्त, स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार।
  • 1902 – चन्द्रभानु गुप्त – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
  • 1909 – ई. एम. एस. नमबूद्रिपद – प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री।
  • 1942 – के. कालीमुत्तु – नौवीं लोकसभा के सदस्य।
  • 1945 – टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के बड़े उद्योगपति शिव नादर का जन्म हुआ।

14 जुलाई को हुए निधन👉

  • 1896 – राजा लक्ष्मण सिंह – हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार थे।
  • 1975 – मदन मोहन – हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध 1950, 1960, और 1970 के दशक के बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक।
  • 2003 – लीला चिटनिस, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री।
  • 2008 – विश्व की सबसे बुजुर्ग इंटरनेट ब्लॉगर के रूप में चर्चित आस्ट्रेलियाई महिला का निधन।
  • 2019 – बांग्लादेश के पूर्व सैन्य तानाशाह हुसैन मोहम्मद इरशाद का उम्र संबंधी परेशानियों के कारण ढाका के एक अस्पताल में इंतकाल हो गया।

14 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • ⭐ गुरु श्री हरकिशन जयन्ती (प्राचीन परम्परानुसार)।
  • ⭐ श्री चन्द्रभानु गुप्त जयन्ती ।
  • ⭐ श्री ई. एम. एस. नंबूदरीपाद जयन्ती ।
  • ⭐ Air test day (Not Confirmed).

कृपया ध्यान दें – यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश की गई है। फिर भी किसी घटना, तिथि या किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी पाई जाती है तो हम उस त्रुटि के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।

— Sponsor —14 जुलाई - इतिहास और घटनाएँ, एक नजर में

14 जुलाई - इतिहास और घटनाएँ, एक नजर में
Priyanka Sharmahttps://www.apnameerut.com
Priyanka Sharma is doing her BCA from Meerut, UP and she likes to write on social activity and latest news. She is also writing her blog where she share some cooking and dancing videos.

Must Read

14 जुलाई - इतिहास और घटनाएँ, एक नजर में