सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में आज से लाइब्रेरी खुलेगी। इसके लिए कर्मचारियों को सुविधा के अनुसार पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। लाइब्रेरी के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला प्रशासन द्वारा अस्थाई जेल होने के चलते कॉलेज में लाइब्रेरी खोलने का कर्मचारियों ने विरोध किया है।
कर्मचारियों ने किया विरोध
निदेशक प्रो.जयमाला ने आज कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने को कहा है। जैसे ही कर्मचारियों तक निर्देश पहुंचे तो सबने इसका विरोध किया। कर्मचारियों ने कहा कि कॉलेज अस्थाई जेल है। यहां पहले दो संक्रमित मिल चुके हैं। जब कॉलेज प्रशासन के कब्जे में है और अस्थाई जेल है तो फिर लाइब्रेरी खोलने का क्या मतलब है।
इसके लिए अभी कर्मचारियों को वैकल्पिक दिवस में दो-दो घंटे के लिए बुलाया गया है ताकि अपना काम निपटाया जा सके। वहीं, डीएम अनिल ढींगरा के अनुसार कॉलेज अस्थाई जेल है और लाइब्रेरी को नहीं खोला जा सकता है। इसको लेकर पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं।
छात्रों के लिए नहीं खुल रही लाइब्रेरी
आदेशों में कर्मचारियों को सुविधा के अनुसार कंफर्म करने को कहा गया है। निर्देशों के अनुसार जो नहीं आ सकते वे बता दें। निदेशक प्रो.जयमाला के अनुसार लाइब्रेरी स्टूडेंट के लिए नहीं खुल रही है। हम केवल सफाई कराते हुए किताबों केा व्यवस्थित करना चाहते हैं। अगले सत्र की तैयारियां की जाएंगी।