Home Breaking News रेणुका ने हरियाणवी गाने '52 गज का दामन..' से बनाई पहचान

रेणुका ने हरियाणवी गाने ’52 गज का दामन..’ से बनाई पहचान

रेणुका ने हरियाणवी गाने '52 गज का दामन..' से बनाई पहचान

हरियाणवी गाने ’52 गज का दामन..’ आज हर किसी की जुबान पर है। इस गाने को 16 करोड़ से अधिक व्यूअर यू-ट्यूब पर मिल चुके हैं। इसकी गायिका बागपत की बेटी रेणुका पंवार हैं। इस गाने से रेणुका पंवार की पहचान अमेरिका व आस्ट्रेलिया तक बन गई है। उनका सपना बालीवुड में प्लेबैक सिगर बनना है।

रेणुका ने हरियाणवी गाने '52 गज का दामन..' से बनाई पहचान

शामली जिले के तितरवाड़ा गांव निवासी वीरेंद्र का परिवार नगर में औरंगाबाद मोहल्ला के नानू मार्ग स्थित मकान में रहता है। वीरेंद्र के दो पुत्र विक्की व सागर तथा एक पुत्री रेणुका पंवार हैं। रेणुका एमएम डिग्री कालेज से बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। रेणुका बताती हैं कि इंडियन आइडल को देखकर गायकी का शौक हुआ। 2013 में नगर के जैन कालेज के मैदान पर स्टार प्लस का सेट लगा था। वहां पर मात्र 13 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाना गया था। इसके बाद 2017 में खुदा की इनायत.. गाना गाया, जो टिकटाक पर खूब वायरल हुआ। इसे यू-ट्यूब पर भी लोगों ने खूब सराहा।

Must Read

रेणुका ने हरियाणवी गाने '52 गज का दामन..' से बनाई पहचान