एक हनुमान मंदिर का पुजारी 50 फीट उपर लिप्टस के पेड़ पर चढ़ गया। इस घटना को देख आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। वहीं इसी बीच पेड़ की टहनी टूट गई और पुजारी 50 फीट से गिरने लगा। बीच में कई टहनियों में फंस गया। इतने में पुलिस भी पहुंच गई और युवक को वहां से निकालकर अस्पताल को भेज दिया। इस दौरान तमाशा देखने वालों की भीड़ जुटी रही।
बताया कि हनुमान मंदिर का पुजारी लिप्टस की 50 फीट ऊंचाई के पेड़ पर चढ़ गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर कर्मियों की सहायता से उसे उतारने का प्रयास किया। लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। अचानक टहनी टूटने से पुजारी 50 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया और पेड़ों के बीच में अटक गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुजारी की हालत गंभीर बनी हुई है।