Home Breaking News 13 साल के लड़के ने पोर्न देखकर साढ़े तीन साल की बच्ची...

13 साल के लड़के ने पोर्न देखकर साढ़े तीन साल की बच्ची से मुंह में कपड़ा डालकर दुष्कर्म किया, हालत खराब होने पर छोड़ भागा

13 साल के लड़के ने पोर्न देखकर साढ़े तीन साल की बच्ची से मुंह में कपड़ा डालकर दुष्कर्म किया, हालत खराब होने पर छोड़ भागा
13 साल के लड़के ने पोर्न देखकर साढ़े तीन साल की बच्ची से मुंह में कपड़ा डालकर दुष्कर्म किया, हालत खराब होने पर छोड़ भागा

कानपुर में साढ़े तीन साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां बिधानू के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखते हुए बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। जब बच्ची बेसुध हालत में रोते हुए घर पहुंची तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। बिधानू पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।Read Also:-मेरठ: कक्षा 9 के छात्र की हत्या, लड़का 1 दिन पहले ही हुआ था लापता, गला काटकर की गई हत्या

whatsapp gif

बच्ची के चिल्लाने पर मुंह में कपड़ा ठूंसा था
बच्ची के पिता ने बताया कि सोमवार देर शाम उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला 13 साल का किशोर उसे टॉफी-चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने घर ले गया। उस समय किशोर घर में अकेला था। उसने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखते हुए बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोने लगी तो उसने मुंह में कपड़ा बांध लिया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर वह उसे छोड़कर फरार हो गया। उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था।

बुरी हालत में बच्ची घर पहुंची। परिजनों ने पूछा तो किशोर की हैवानियत का पता चला। उन्होंने मामले की जानकारी बिधनु पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत बिगड़ने पर बच्ची को हैलट के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

dr vinit new

गूगल सर्च हिस्ट्री में केवल पोर्न मिला
बिधानू थाने के एसओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही रात में ही छापेमारी कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसके पास से मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। किशोर की गूगल सर्च हिस्ट्री चेक की गई तो पता चला कि वह कई महीनों से मोबाइल में सिर्फ अश्लील वीडियो, अश्लील तस्वीरें देख रहा था।

परिजनों ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
किशोरी के परिजनों ने बताया कि आरोपी किशोर ने सिर्फ उनकीबच्ची के साथ दुष्कर्म नहीं किया, इस दौरान उनके साथ उसका 16 साल का भाई भी मौजूद था। लेकिन प्राथमिक सूचना के आधार पर परिजनों ने शिकायत की थी। बाद में पता चला कि दोनों भाइयों ने मिलकर बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बताने के बाद भी बिधानू पुलिस ने एफआईआर में दूसरे का नाम नहीं लिखा। अब वह जांच में नाम बढ़ाने की बात कहकर टाल रही है।

news shorts

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

13 साल के लड़के ने पोर्न देखकर साढ़े तीन साल की बच्ची से मुंह में कपड़ा डालकर दुष्कर्म किया, हालत खराब होने पर छोड़ भागा
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

13 साल के लड़के ने पोर्न देखकर साढ़े तीन साल की बच्ची से मुंह में कपड़ा डालकर दुष्कर्म किया, हालत खराब होने पर छोड़ भागा