इतिहास में पहली बार, एक कमर्शियल एयरबस विमान ने अंटार्कटिका में बर्फीले रनवे पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। यह एक ऐसा कारनामा है जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की होगी। हालांकि इसी महीने कंपनी का ए340 विमान बर्फ से भरे रनवे पर उतरा, तभी से इस ‘बर्फस्तान’ में पर्यटन की संभावनाएं खुलती नजर आ रही हैं।Read Also:-कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट फैल रहा है तेजी से: 4 दिन में ब्रिटेन और इटली समेत 9 देशों में पहुंचा, दक्षिण एशियाई देशों को अहतियात बरतने के निर्देश
2 नवंबर को, A340 विमान ने सुबह दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन से उड़ान भरी और लगभग 4,630 किमी (2500 समुद्री मील) की दूरी तय करते हुए अंटार्कटिका पहुंचा। इस विमान को अंटार्कटिका की बर्फ के ऊपर ले जाने वाले पायलट कैप्टन कार्लोस मीरपुरी थे।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कारनामा Hi Fly नाम की एयरलाइन ने किया है। इस सीजन में वैज्ञानिकों और कार्गो के अलावा कम संख्या में पर्यटकों को इस विमान के जरिए अंटार्कटिका पहुंचाया जाएगा।
हालांकि बर्फीले रनवे पर प्लेन को लैंड करना इतना आसान नहीं था। कैप्टन मीरपुरी ने बताया कि कैसे ध्रुवीय बर्फ से निकलने वाली चकाचौंध से बचाने के लिए पायलटों को अपनी आंखों को विशेष ढाल से ढंकना पड़ता था। अंटार्कटिका में अभी तक कोई वास्तविक हवाई अड्डा नहीं है। इस बर्फीले रनवे क्षेत्र में केवल 50 लैंडिंग स्ट्रिप्स हैं।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।