वेस्ट बंगाल में शनिवार देर रात हुए एक षडक हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। हादसा घने कोहरे और तेज रफ्तार के कारण हुआ।Read Also:-इतिहास में पहली बार ‘ बर्फीले रनवे के ऊपर ‘अंटार्कटिका में उतरा A-340 विमान; वीडियो देखें
जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक घटना पश्चिम बंगाल के नदिया के हांसखाली इलाके की है। बताया जा रहा है कि यहां पर उत्तर 24 परगना के बागदा से मेटाडोर में शव लेकर 20 से ज्यादा लोग नवद्वीप श्मशान की जा रहे थे। शव वाहन की रफ्तार काफी त थी काफी कोहरा भी था, जिसके चल दृश्यता शून्य थी।
ताया जा रहा है कि जैसे ही शव वाहन हंसखली थाना क्षेत्र के फूलबाड़ी में पहुंचा तो बीच सड़क पर खड़े ईंटों से भरे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि
शव वाहन में सवार कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल प चीख पुकार मच गई।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां भी कई घायलों ने दम तोड़ दिया। इस वाहन में 23 लोग सवार थे, जिसमें से 18 हादसे में अब तक मारे जा चुके हैं, जबकि की हालत नाजुक बनी हुई ह।
पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक अनुमान है कि घने कोहरे और तेज गति की वजह से ही दुर्घटना हुई है। दुर्घटना की वजह जानने के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।