Home Breaking News बुलंदशहर में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, एक महिला की...

बुलंदशहर में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, एक महिला की हालत गंभीर

थाना डिबाई स्थित हाईवे पर ईको वैन व डग्गामार बस की जबरदस्त भिड़ंत में ईको सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग गया। मृतकों में तीन एक ही परिवार के हैं। बुलंदशहर में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, एक महिला की हालत गंभीरनेशनल हाईवे स्थित सबलपुर गांव के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे दिल्ली की ओर से आ रही डग्गामार बस व ईको की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ईको के परखच्चे उड़ गए। भिड़ंत की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। सड़क पर खून से लथपथ शव पड़े थे। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई।

Must Read

बुलंदशहर में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, एक महिला की हालत गंभीर