Home Breaking News बागपत में छत पर पहुंची गाय उतरते वक्‍त बुजुर्ग किसान के ऊपर...

बागपत में छत पर पहुंची गाय उतरते वक्‍त बुजुर्ग किसान के ऊपर कूदी, मौत

बागपत जिले के रमाला में सूप गांव में गाय के कारण एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। इस हादसे में क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मंगलवार की सुबह 66 वर्षीय किसान निर्भय सिंह घर पर गाय को नहला रहे थे। इसी दौरान गाय रस्सा छुड़ाकर सीढ़ियों के रास्ते होते हुए छत पर चढ़ गई। यह देख परिवार के लोग अवाक रह गए और उन्होंने छत से गाय को नीचे उतारने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। देखते ही देखते इसी दौरान कुछ और लोग वहां आ गए।

बागपत में छत पर पहुंची गाय उतरते वक्‍त बुजुर्ग किसान के ऊपर कूदी, मौत

गाय को उतारने के लिए दो-तीन लोग जैसे ही छत पर चढ़े तो गाय अचानक छत से सीढ़ियों पर कूद गई। सीढ़ियों पर निर्भय सिंह खड़े हुए थे, जो गाय के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसान के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निर्भय सिंह चीनी मिल से रिटार्यड कर्मचारी थे। निर्भय सिंह की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। एसओ हेमेंद्र बालियान ने बताया कि छत से गाय के कूदने के दौरान निर्भय सिंह की मौत हो गई है।

Must Read

बागपत में छत पर पहुंची गाय उतरते वक्‍त बुजुर्ग किसान के ऊपर कूदी, मौत