चीन के गुआंग्शी में सोमवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 132 लोगों की मौत हो गई। चाइना ईस्टर्न पैसेंजर एयरलाइंस का यह विमान गुआंग्शी के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 123 यात्री और चालक दल के 9 सदस्य सवार थे। जिस पहाड़ी पर यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ उसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें दिख रहा है कि विमान हादसे के बाद वहां के जंगल में आग लग गई थी।Read Also:-आज का वायरल वीडियो : यह वीडियो आप अपने घर में सभी को दिखाना चाहेंगे, इसकी लड़के की उड़ान देख दुनिया दंग रह गई, देखो वीडियो में
लैंडिंग से 43 मिनट पहले टूटा विमान से संपर्क
चीनी राज्य मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, फ्लाइट एमयू 5735 ने दोपहर 1.15 बजे कुनमिंग चांगशुई एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इस फ्लाइट को दोपहर 3 बजे ग्वांगझू पहुंचना था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान दो मिनट से भी कम समय में 30,000 फीट नीचे गिर गया। 563 किमी/घंटा की रफ्तार से पहाड़ों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
टेकऑफ के 71 मिनट बाद यह विमान हादसे का शिकार हो गया। लैंडिंग से 43 मिनट पहले विमान का एटीसी से संपर्क टूट गया। यात्रियों को ले जाने वाला विमान बोइंग 737 है। बोइंग साढ़े छह साल से एयरलाइन में काम कर रहा था। हादसे के बारे में चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की ओर से कोई बयान नहीं आया है। हालांकि, दुर्घटना के शिकार लोगों के सम्मान में इसकी वेबसाइट को ब्लैक एंड व्हाइट कर दिया गया था।
इस मॉडल के विमान पहले भी कई बार हादसों का शिकार हो चुके हैं। हालांकि, हादसे का शिकार हुए विमान की डिलीवरी 2015 में ही बोइंग ने कर दी थी।
- चीनी मीडिया के मुताबिक, विमान गुआंग्शी के वुझोउ शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। एक ग्रामीण ने बताया कि विमान के गिरते ही लगी आग से आसपास का जंगल राख हो गया.
- चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि वह दुर्घटना से स्तब्ध हैं। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
- चीन में एक विमान दुर्घटना और एयरलाइन कंपनी के सभी 737-800 विमानों की उड़ान बंद करने की घोषणा के बाद बोइंग के शेयरों में 8% तक की गिरावट आई।
- दुनिया भर में 4,200 बोइंग विमान सेवा में हैं। इनमें से 1,177 अकेले चीन में हैं।
भारत में बढ़ी बोइंग विमानों की निगरानी
चीन में हुए विमान हादसे के बाद भारत में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बोइंग विमान बेड़े की निगरानी बढ़ा दी है। अक्टूबर 2018 से मार्च 2019 के बीच बोइंग के दो विमान हादसों के शिकार हुए। इसमें 346 लोगों की जान चली गई। इसके बाद मार्च 2019 में बोइंग 737 मैक्स विमान की भारत में उड़ान पर रोक लगा दी गई। बाद में बोइंग ने विमान के सॉफ्टवेयर में जरूरी अपडेट किए। 27 महीने बाद भारत ने पिछले साल अगस्त में प्रतिबंध हटा लिया।
पीएम मोदी ने जताया दुख
चीन में हुए विमान हादसे पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट में कहा कि चीनी विमान दुर्घटना की खबर सुनकर स्तब्ध और गहरा दुख हुआ। इस पर भारत में चीन के राजदूत सुन वेइदॉन्ग ने धन्यवाद दिया और ट्वीट किया कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने खोज और बचाव के आदेश दिए हैं।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।