बलिया में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 9 साल के एक लड़के और उसके दोस्त ने सबसे पहले यूट्यूब से पिस्तौल चलाना सीखा। इसके बाद खेल खेल में एक ने पिता की पिस्तौल से अपने दोस्त पर फायरिंग कर दी। इसके बाद वह घर से भाग गया। दोस्त की हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी बच्चे और उसके पिता को ढूंढ कर थाने ले गई है।
पढ़ने के लिए दोस्त के घर रुका था
मामला जिला जेल के पास के एक मकान का है। टैगोर नगर निवासी 12 वर्षीय आदित्य पुत्र आनंद मिश्रा नौवीं कक्षा का छात्र है। रविवार की रात वह अपने दोस्त अभिषेक सिंह से मिलने उसके घर गया था। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्तेदार भी हैं, इसलिए अभिषेक रात में आदित्य के घर पढ़ाई के लिए रुका था। इस दौरान अभिषेक घर में रखी अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल लेकर आया। दोनों ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर जिज्ञासावश पिस्टल से गोली चलाना सीख लिया।
इसके बाद दोनों दोस्तों के बीच तय हुआ कि गोली चलानी चाहिए। तभी अभिषेक ने अपने पिता की पिस्टल ली और अपने दोस्त आदित्य पर फायरिंग कर दी। एक के बाद एक उसने आदित्य पर दो बार फायरिंग की। गोली उसके दोनों पैरों में लगी, जिससे वह वहीं गिर गया। गोली लगने के बाद आदित्य गिर पड़ा और चिल्लाने लगा। आदित्य के पैरों से खून निकलता देख अभिषेक घबरा गया और डर के मारे भाग गया।
आदित्य की चीख पुकार सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने आदित्य को बीएचयू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां से सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस अभिषेक के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है, लेकिन सभी टालमटोल कर रहे हैं। घटना के 16 घंटे बाद भी आदित्य के परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।