Home Breaking News Bharat Bandh : कृषि कानून के खिलाफ बंद का असर, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर...

Bharat Bandh : कृषि कानून के खिलाफ बंद का असर, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम

bharat bandh को लेकर आग जगह-जगह किसान सड़कों पर बैठे हुए हैं। कई जगह किसानों ने रेलवे को रोका हुआ है तो कई स्थानों पर हाईवे जाम हैं।

Bharat Bandh : कृषि कानून के खिलाफ बंद का असर, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम

Bharat Bandh : कृषि कानूनों के खिलाफ आज(सोमवार) भारत बंद का असर कुछ राज्यों में देखा जा सकता है। किसान संगठन व उन्हें समर्थन करने वाली रानीतिक पार्टियों ने हाईवे, मुख्य शहरों के मार्ग, चौराहे कब्जाए हुए हैं। प्रदर्शनकारी सड़कों पर बैठे हुए हैं। मुंबई- अहमदाबाद हाईवे पर बंद का असर देखा जा सकता है। वहीं, राजधानी दिल्ली में भी पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। लालकिले के दोनों रास्तों को पूरी तरह बंद किया हुआ है। बात करें मेरठ कि तो यहां छोटा मवाना चौकी से लेकर शहर के मुख्य मार्गों पर किसान मौजूद हैं। हालांकि शहर में दुकानें रोजाना की तरह खुल रही हैं।जानकारी के अनुसार पंजाब-हरियाणा में बंद का असर देखा जा सकता है। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे जाम किए हुए हैं। जिससे कई किमी. लंबे जाम लगे हैं। प्रदर्शनकारी जबरन गाड़ियों को रुकवा रहे हैं। किसानों ने दिल्ली-अमृतसर समेत पंजाब और हरियाणा के कई हाईवे जाम किए हुए हैं। पढ़ें – Bharat Bandh 2021 Date, Timings: ‘भारत बंद’ आज, जानें क्‍या है टाइमिंग? किसे मिलेगी छूट?।

मुंबई अहमदाबाद हाइवे पर भी असर

किसानों के भारत बंद (Farmers Bharat Bandh) का असर मुंबई अहमदाबाद हाइवे पर दिख रहा है। इस हाइवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने हाइवे पर जबरन गाड़ियों को रोका है। हजारों यात्री हाइवे पर फंसे हुए हैं। हाइवे के रास्ते मुम्बई, ठाणे, नवी मुंबई की ओर जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं,  पंजाब-हरियाणा में भी बंद का असर दिखने लगा है।  Read Also : Bharat Bandh:  किसानों के समर्थन में आए मेरठ के व्यापारी, संभलकर घर से निकलें, देखें पूरा प्लान

Bharat Bandh

टिकैत बोले हमारा आंदोलन सरकार के खिलाफ

 भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, ”कानून कौन ले के आया, और किसकी सरकार है? आंदोलन उसी के खिलाफ होगा। हमारा आंदोलन सरकार के खिलाफ है. अगर 10 साल में भी सुधार करेंगे तो ये आंदोलन 10 साल तक जारी रहेगा। किसी के विचार को आप विचार से ही बदल सकते हो, बन्दूक की ताकत से विचार को नहीं बदल सकते।” टिकैत ने कहा कि आज शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। लोगों से अनुरोध है कि लंच के बाद ही निकलें, नहीं तो जाम में फंसे रहेंगे। एम्बुलेंस को, डॉक्टरों को, ज्यादा ज़रूरतमंदों को निकलने दिया जाएगा। 

news shorts

 भारत बंद को इन पार्टियों का समर्थन 

विपक्ष की कई पार्टियों ने खुलकर बंद को समर्थन देने का एलान किया है, जिसमें कांग्रेस, एसपी, बीएसपी, AAP, DMK, RJD, लेफ्ट पार्टियां भी शामिल हैं। कांग्रेस ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को भारत बंद में भाग लेने के लिए बोल दिया है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी बंद के समर्थन में ट्वीट किया. सिद्धू ने लिखा, ”पंजाब कांग्रेस मजबूती से किसानों के साथ खड़ी है। यूपी में सपा, बसपा, प्रसपा, रालोद, कांग्रेस सहित दर्जनभर पार्टी किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए भारत बंद के साथ हैं। 

Shudh bharat

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

Bharat Bandh : कृषि कानून के खिलाफ बंद का असर, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

Bharat Bandh : कृषि कानून के खिलाफ बंद का असर, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम