Home Breaking News यूपी विस चुनाव से पहले वेस्ट यूपी में भाजपा को बड़ी चोट...

यूपी विस चुनाव से पहले वेस्ट यूपी में भाजपा को बड़ी चोट : डॉ. राजकुमार त्यागी ने थामा रालोद का दामन

UP ELECTION

डॉ. त्यागी ने कहा, ‘मैंने अपने जिले, राज्य और देश के हित में और लोगों के हितों की रक्षा के लिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बहुत विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया है।

उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल ने भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल भाजपा के कद्दावर नेता और दो बार एमएलसी रहे डॉ. राजकुमार त्यागी भाजपा छोड़ते हुए राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शुक्रवार को दिल्ली में डॉ. राजकुमार को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई। डॉ. राजकुमार तीन बार भाजपा पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

dr vinit

रालोद में शामिल होने के बाद डॉ. त्यागी ने कहा, ‘मैंने अपने जिले, राज्य और देश के हित में और लोगों के हितों की रक्षा के लिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बहुत विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया है। मैं भाजपा के किसान विरोधी रुख से आहत हूं। अब अटल, आडवाणी, कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह के दौर की भाजपा नही रही। भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो गया है। भाजपा सरकार की नीतियां अब बड़े पूंजीपति तय कर रहे हैं।

advt.

विधानसभा चुनाव से पहले डॉ. राजकुमार का रालोद से जुड़ना वेस्ट यूपी में भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। डॉ. राजकुमार त्यागी के भाजपा छोड़कर जाने के बाद कई और भाजपा नेताओं के भी पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज होने लगी हैं। इससे पहले सहारनपुर से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद भी रालोद का दामन थामा था।

यूपी विस चुनाव से पहले वेस्ट यूपी में भाजपा को बड़ी चोट : डॉ. राजकुमार त्यागी ने थामा रालोद का दामन
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

यूपी विस चुनाव से पहले वेस्ट यूपी में भाजपा को बड़ी चोट : डॉ. राजकुमार त्यागी ने थामा रालोद का दामन