Home Breaking News उत्साह के साथ मनाया गया गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व

उत्साह के साथ मनाया गया गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व

गुरु नानक देव जी का 551वां प्रकाश पर्व सोमवार को सिख समाज आस्था और उत्साह के साथ मना रहा है। सोमवार को गुरुद्वारों में सुबह से ही संगत का आना शुरू हो गया। गुरुद्वारों को आकर्षक रूप से सजाया गया। परिवार सहित लोग गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेकने पहुंचे। थापर नगर स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। प्रकाश पर्व के अवसर पर दो अखंड पाठ का आयोजन हुआ, जिनकी सुबह के समय संपूर्णता हुई। भोग अर्पित किया गया। आसा की वार का पाठ हुआ।
उत्साह के साथ मनाया गया गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व उत्साह के साथ मनाया गया गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व
इस सबसे पहले स्कूली बच्चों ने गुरु नानक देव की महिमा का गान किया। रुद्रपुर से आए रागी जत्थे गुरविंदर सिंह ने गुरु नानक तेरी बड़ी बड़ाई, धन गुरु नानक धन गुरु नानक आदि शब्दों का गायन कर माहौल भक्ति भाव से ओतप्रोत कर दिया। कंकरखेड़ा स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में रागी जत्था भाई अनुज सिंह और अमृत कौर के जत्थे ने नानक प्रकट भया मिटी जग की धुंध आदि शब्दों का गायन करके संगत को निहाल कर दिया। गुरुद्वारे के कीर्तन दरबार को फूलों और रंगीन रोशनी से सजाया गया।

Must Read

उत्साह के साथ मनाया गया गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व