Home Breaking News केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया हाईवे का लोकार्पण, अब 40 मिनट...

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया हाईवे का लोकार्पण, अब 40 मिनट में पहुंचिए मेरठ से बुलंदशहर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया हाईवे का लोकार्पण, अब 40 मिनट में पहुंचिए मेरठ से बुलंदशहर

अब 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से वाहन मेरठ से बुलंदशहर जाने वाले हाईवे से गुजरेंगे। गुरुवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मेरठ-बुलंदशहर एनएच-235 का लोकार्पण किया। चार लेन के इस हाईवे को 61.19 किमी बनाया गया है। इसकी कुल लागत 2407.91 करोड़ है। इसके बनने से पहले जहां बुलंदशहर पहुंचने में दो घंटे लगते थे अब सिर्फ मात्र 40 मिनट में पहुंच जाएंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया हाईवे का लोकार्पण, अब 40 मिनट में पहुंचिए मेरठ से बुलंदशहरमेरठ में हापुड़ रोड पर लोहियानगर मंडी से 500 मीटर आगे शुरू होने वाले इस हाईवे पर अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। हाईवे के किनारे आने वाले गांव के नाम साइन बोर्ड पर लगाए गए हैं। वहीं, हाईवे किनारे प्रतीक्षालय भी बनाए गए हैं। इसके अलावा आपात स्थिति में किसी भी सहायता के लिए इमरजेंसी फोन बूथ बनाए गए हैं। यहां से बटन दबाने के बाद गुलावठी में बने टोल प्लाजा पर कॉल पहुंचेगी। वहां से वाहन चालक को तुरंत सहायता पहुंचाई जाएगी।

Must Read

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया हाईवे का लोकार्पण, अब 40 मिनट में पहुंचिए मेरठ से बुलंदशहर