Home Breaking News क्रिस गेल बन सकते हैं 1000 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले...

क्रिस गेल बन सकते हैं 1000 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी, इतने 6 की है जरूरत

क्रिस गेल बन सकते हैं 1000 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी, इतने 6 की है जरूरत

क्रिस गेल IPL 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। गेल के नाम पर क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में इतने रिकॉर्ड दर्ज हैं जो साबित करते हैं कि ये कितने खतरनाक खिलाड़ी हैं। यही नहीं आइपीएल के भी कई रिकॉर्ड्स गेल ने अपने नाम कर रखे हैं और एक बार फिर से उनके पास इस आइपीएल के दौरान टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने का काफी अच्छा मौका है।

क्रिस गेल आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्के (326) लगाने वाले बल्लेबाज हैं और टी20 क्रिकेट में उनके नाम पर अब तक कुल 978 छक्के दर्ज हैं। अगर वो इस आइपीएल के दौरान 22 छक्के और लगा लेते हैं तो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 1000 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। टी20 क्रिकेट में गेल सबसे ज्यादा चौके लगा चुके हैं जिसकी संख्या 1026 है।

आइपीएल में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले गेल ने इस लीग के चार सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। साल 2011 में 44 छक्के, 2012 में 59 छक्के, 2013 में 51 छक्के और 2015 में उन्होंने 38 छक्के लगाए थे। पिछले सीजन यानी 2019 में पंजाब के लिए उन्होंने 38 छक्के लगाए थे।

Must Read

क्रिस गेल बन सकते हैं 1000 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी, इतने 6 की है जरूरत