Home Breaking News पहाड़ों पर बर्फबारी से एनसीआर में बढ़ेगी ठंड, अगले दो दिनों तक...

पहाड़ों पर बर्फबारी से एनसीआर में बढ़ेगी ठंड, अगले दो दिनों तक छाए रहेंगे बादल

पहाड़ों पर बर्फबारी से एनसीआर में बढ़ेगी ठंड, अगले दो दिनों तक छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने गुरुवार से वेस्ट यूपी में बूंदाबांदी की संभावना जताई है। उत्तराखंड में पहाड़ों पर हिमपात शुरू हो गया है। ऐसे में तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम का मिजाज भी बदलेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि नवंबर में दिन का औसत तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। लेकिन, दिसंबर में तापमान गिरने के साथ ही अब कड़ाके की ठंड शुरू होगी।Read Also:-कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का खतरा: अब उत्तर प्रदेश के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर होगी RT-PCR जांच

whatsapp gif

अचानक पहाड़ों पर बर्फ गिरने लगी। गुरुवार सुबह से अगले 48 घंटे में मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर समेत आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद पश्चिम यूपी में अचानक मौसम बदलेगा और ठंड बढ़ेगी।

एक दिन में तापमान में अचानक गिरावट
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शमीम ने कहा कि ठंड बढ़ने के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आई। मेरठ में गुरुवार सुबह अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बनने से इस सप्ताह बारिश और बर्फबारी होगी, जिसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा।

dr vinit new

गेहूं की बुआई हो सकती है प्रभावित
कृषि वैज्ञानिक डॉ. रितेश शर्मा ने बताया कि अगर इस समय मेरठ और आसपास के जिलों में अगर बारिश होती है तो गेहूं की बुवाई प्रभावित हो सकती है। अक्टूबर में बेमौसम बारिश के कारण सरसों और आलू की फसल की बुआई प्रभावित हुई थी। अक्टूबर की बारिश से धान की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में अब किसानों को गेहूं की बुआई में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश का क्षेत्र गन्ना, धान और गेहूं के उत्पादन के लिए जाना जाता है। फिलहाल गेहूं की बुवाई चल रही है। पश्चिमी यूपी में गन्ने की फसल काटने के बाद भी पूरे दिसंबर में गेहूं बोया जाता है। लेकिन, अगर इस समय बारिश होती है तो इसका असर बुवाई पर पड़ेगा। साथ ही सब्जी की फसल भी प्रभावित हो सकती है।

news shorts

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

पहाड़ों पर बर्फबारी से एनसीआर में बढ़ेगी ठंड, अगले दो दिनों तक छाए रहेंगे बादल
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

पहाड़ों पर बर्फबारी से एनसीआर में बढ़ेगी ठंड, अगले दो दिनों तक छाए रहेंगे बादल