Home Breaking News मेरठ के सरधना में संप्रदायिक बवाल, आठ लोग घायल, भाजपा विधायक के...

मेरठ के सरधना में संप्रदायिक बवाल, आठ लोग घायल, भाजपा विधायक के कार्यालय में तोड़फोड़

मेरठ के सरधना में संप्रदायिक बवाल, आठ लोग घायल, भाजपा विधायक के कार्यालय में तोड़फोड़

सरधना के जगमोहन नगर मोहल्ले में बुधवार रात मारपीट को लेकर हुई पंचायत में सांप्र्रदायिक बवाल हो गया। दोनों समुदाय के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें आठ लोग घायल हो गए। मेरठ के सरधना में संप्रदायिक बवाल, आठ लोग घायल, भाजपा विधायक के कार्यालय में तोड़फोड़पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को घरों के अंदर किया। भाजपा विधायक संगीत सोम के कार्यालय व एक दुकान पर भी तोडफ़ोड़ की गई।
मेरठ के सरधना में संप्रदायिक बवाल, आठ लोग घायल, भाजपा विधायक के कार्यालय में तोड़फोड़जगमोहन नगर निवासी अरशद का गत दिवस मोहल्ले के ही सचिन से विवाद हो गया था। सचिन भाजपा विधायक संगीत सोम सेना का प्रदेश अध्यक्ष है। अरशद ने थाने में तहरीर दे दी। बुधवार रात लगभग नौ बजे अरशद और सचिन पक्ष के लोगों की मोहल्ले में पंचायत हो रही थी। इसी बीच दोनों संप्रदाय के लोग भिड़ गए और दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। छतों से एक दूसरे पर पथराव किया गया। मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। एक दुकान में भी तोडफ़ोड़ की गई|मेरठ के सरधना में संप्रदायिक बवाल, आठ लोग घायल, भाजपा विधायक के कार्यालय में तोड़फोड़पुलिस ने लाठी फटकार कर मारपीट कर रहे लोगों को घरों के अंदर कर दिया। घायलों को अस्पताल भेज गया। थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं आई है। तनाव के बीच मोहल्ले में पुलिस तैनात है।

Must Read

मेरठ के सरधना में संप्रदायिक बवाल, आठ लोग घायल, भाजपा विधायक के कार्यालय में तोड़फोड़