Home Breaking News भारत में कोरोना: 24 घंटे में 30164 नए मरीज मिले और 42946...

भारत में कोरोना: 24 घंटे में 30164 नए मरीज मिले और 42946 ठीक हुए; लगातार दूसरे दिन एक्टिव केस में गिरावट, 14 दिन में आए सबसे कम नए केस

भारत में कोरोना: 24 घंटे में 30164 नए मरीज मिले और 42946 ठीक हुए; लगातार दूसरे दिन एक्टिव केस में गिरावट, 14 दिन में आए सबसे कम नए केस

भारत में कोरोना के आंकड़ों से सोमवार को राहत मिली. पिछले 24 घंटे में 30,164 नए मामले दर्ज किए गए। 42,946 मरीज ठीक हुए और 290 संक्रमितों की मौत हुई। इसके साथ ही सक्रिय मामलों में 13,086 की कमी दर्ज की गई। यह लगातार दूसरा दिन था जब इसमें गिरावट आई। वर्तमान में 3.85 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। नए मामलों की बात करें तो पिछले 14 दिनों में रविवार को सबसे कम मामले दर्ज किए गए। इससे पहले 23 अगस्त को 24,794 संक्रमितों की पहचान की गई थी।

advt.

भारत में कोरोना महामारी के आंकड़ों मे

  1. पिछले 24 घंटे में आए कुल नए मामले: 30,164
  2. पिछले 24 घंटों में कुल ठीक हुए: 42,946
  3. पिछले 24 घंटों में कुल मौतें: 290
  4. अब तक कुल संक्रमित: 3.30 करोड़
  5. अब तक ठीक : 3.22 करोड़
  6. अब तक हुई कुल मौतें: 4.41 लाख
  7. वर्तमान में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या: 3.85 लाख
devanant hospital

अपडेट

  • महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण फैलता दिख रहा है. मुंबई में 6 दिन के अंदर कोरोना के मामलों में 28 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी है।
  • अमेरिका में कोरोना संक्रमण से पीड़ित लोगों की संख्या चार करोड़ को पार कर गई है. वहां अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं.
Vikka

प्रमुख राज्यों की स्थिति:

केरल
रविवार को यहां 19,688 लोग संक्रमित पाए गए। 28,561 लोग ठीक हुए और 135 लोगों की मौत हुई। अब तक 42.27 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 39.66 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,631 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 2.38 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश
रविवार को यहां 11 नए मामले सामने आए और 8 ठीक हो गए। राज्य में अब तक 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 125 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान
यहां रविवार को 8 कोरोना संक्रमित मिले, 4 ठीक हो गए। राज्य में अब तक 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 9.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 86 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली
रविवार को दिल्ली में 32 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 16 लोग ठीक हो गए। अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,082 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 367 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश
यहां रविवार को 12 लोग संक्रमित पाए गए और 15 लोग ठीक हो गए। 5 पीड़ितों की भी मौत हो गई। राज्य में अब तक 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,861 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 227 मरीजों का इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र
रविवार को यहां 3,626 लोग संक्रमित पाए गए। 5,988 लोग ठीक हुए और 37 की मौत हुई। अब तक 64.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.37 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 47,695 मरीजों का इलाज चल रहा है।

punjab

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

भारत में कोरोना: 24 घंटे में 30164 नए मरीज मिले और 42946 ठीक हुए; लगातार दूसरे दिन एक्टिव केस में गिरावट, 14 दिन में आए सबसे कम नए केस
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

भारत में कोरोना: 24 घंटे में 30164 नए मरीज मिले और 42946 ठीक हुए; लगातार दूसरे दिन एक्टिव केस में गिरावट, 14 दिन में आए सबसे कम नए केस