
अलीगढ़ में चलती ऑटो में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि चालक व उसके साथियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वे उसे सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए।Read Also:-काम की खबर : कटेगा 12500 का चालान, गाड़ी चलाने से पहले देखें ये नियम और गलती से भी न करें ये गलती
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक महिला के साथ ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने महिला का पर्स भी लूट लिया जिसमें 20 हजार रुपये रखे थे। अकराबाद थाना क्षेत्र के नानाऊ इलाके में महिला को फेंक कर बदमाश फरार हो गए। यह सनसनीखेज घटना गुरुवार रात करीब 1 बजे की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का इलाज कराकर उसकी तहरीर के आधार पर अज्ञात ऑटो चालक व उसके दो साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना ने अलीगढ़ पुलिस को झकझोर कर रख दिया है।
पीड़ित महिला के मुताबिक वह मूल रूप से अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वर्तमान में पति और बच्चों के साथ दिल्ली में रहती हैं। वह गुरुवार देर रात दिल्ली से बस से अलीगढ़ आई थी। यहां उन्होंने गांधी पार्क बस स्टैंड से अकराबाद पहुंचने के लिए ऑटो लिया। उसमें चालक के अलावा तीन और लोग सवार थे। महिला के मुताबिक एक व्यक्ति रास्ते में उतर गया। इसके बाद ऑटो चालक व उसके दो साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 20 हजार रुपये से भरा पर्स लूट लिया।
विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। धमकी देकर नानाऊ अकराबाद में फेंक कर भाग गया। देर रात करीब एक बजे जैसे ही महिला ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। देर रात ही एसपी देहात, एसएसपी, सीओ समेत अन्य अधिकारी थाना अकड़ाबाद पहुंचे. महिला से पूछताछ के बाद तहरीर ली गई। एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात ऑटो चालक व उसके दो साथियों के खिलाफ दुष्कर्म व डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश जारी है। गांधी पार्क बस स्टैंड और अकड़ाबाद के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।