
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। उत्तर प्रदेश में एक दिन में 135 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या 610 हो गई है।Read Also:-Ayushman Yojana : अब फ्री में होंगे महंगे टेस्ट, आयुष्मान योजना में मरीजों को मिलेगा अब बेहतर इलाज
उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। राज्य में शनिवार को करोना के 135 नए मामले सामने आए। अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 610 पहुंच गई है। वहीं, शनिवार को 31 कोरोना मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया है कि राज्य में शनिवार को 91,032 सैंपल की जांच की गई, जिसमें कोरोना संक्रमण के 135 नए मामले आए हैं।
उन्होंने बताया है कि लगातार कोविड टीकाकरण का काम किया जा रहा है। राज्य में शनिवार को एक दिन में 4,36,987 वैक्सीन की डोज दी गई। 18 साल से ऊपर के लोगों को पहली खुराक 15,28,45,718 और दूसरी खुराक 12,71,62,893 दी गई है। शनिवार तक पहली खुराक 1,31,85,443 और दूसरी खुराक 84,93,163 15 से 17 वर्ष के आयु वर्ग को दी गई। शनिवार तक 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को पहली खुराक 31,45,455 और दूसरी खुराक 1737 दी गई। अब तक कुल 30,74,19,744 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।