Home Breaking News टूटने लगा सवा करोड़ में बना गो संरक्षण केंद्र

टूटने लगा सवा करोड़ में बना गो संरक्षण केंद्र

टूटने लगा सवा करोड़ में बना गो संरक्षण केंद्र

विकास को ठिकाने लगते देखना है तो सरूरपुर कलां गांव आइए..। जी हां! छह माह में ही करीब सवा करोड़ रुपये से बना गो संरक्षण केंद्र टूटने लगा है। अफसर हैरान हैं कि इतना घटिया निर्माण कि गोवंश को चारा खिलाने को खोर भी नहीं बची। अब कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर गो संरक्षण केंद्र की खामियों को दूर नहीं कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सरूरपुरकलां में बना यह गो संरक्षण केंद्र पशुपालन विभाग को फरवरी 2020 में हैंडओवर होते ही टूटने लगा था। पशुपालन विभाग भी घटिया निर्माण पर पर्दा डाले रहा, लेकिन गत सप्ताह सीडीओ हुब लाल के अचानक निरीक्षण से गो संरक्षण केंद्र के टूटने की पोल खुल गई है। खोर टूटने से गोवंश को चारा खिलाने की समस्या बन गई है।

संयुक्त निदेशक पशुपालन आनंद सोलंकी ने बताया कि उन्हें भी गो संरक्षण केंद्र में खोर टूटने के अलावा खड़ंजा ऊंचा-नीचा लगा मिला। नालियां टूटने लगी हैं। 32 बीघा जमीन में बने गो संरक्षण केंद्र का परिसर समतल नहीं है। गो संरक्षण केंद्र के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, जिनके टूटने से बड़ा हादसा हो सकता है। 250 गोवंश क्षमता के टिन शेड में 500 गोवंश रखे जा रहे हैं।

Must Read

टूटने लगा सवा करोड़ में बना गो संरक्षण केंद्र