Home Breaking News मेरठ में 55 घंटे के लॉकडाउन के अलावा अब रात दस से...

मेरठ में 55 घंटे के लॉकडाउन के अलावा अब रात दस से सुबह पांच बजे तक ही रहेगा रात्रि कर्फ्यू

मेरठ जिले में नाइट कफ्र्यू के समय को लेकर कोई संशय नहीं है। प्रदेश के अन्य जिलों की भांति अब मेरठ में सप्ताह में शुक्रवार रात दस बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक 55 घंटे का लॉकडाउन और उसके अलावा प्रत्येक दिन रात दस से सुबह 5 बजे तक नाइट कफ्र्यू का नियम लागू है।

डीएम अनिल ढींगरा ने गुरुवार रात को एक बार फिर से इसकी पुष्टि की तथा बताया कि किसी भी प्रकार के संशय को खत्म करने के लिए इस संबंध में फिर से स्पष्ट आदेश जारी कराया जा रहा है। पुलिस के भी रात आठ बजे से वाहनों के चालान किए जाने की शिकायतें मिल रहीं हैं। लिहाजा पुलिस अफसरों को भी रात दस बजे के बाद नाइट कफ्र्यू के उल्लंघन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया जा रहा है।

Must Read

मेरठ में 55 घंटे के लॉकडाउन के अलावा अब रात दस से सुबह पांच बजे तक ही रहेगा रात्रि कर्फ्यू