देश की राजधानी दिल्ली के सुभाष नगर फायरिंग एरिया में शनिवार की रात सरेआम हुई फायरिंग से लोग दहशत में हैं। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी (CCTV ) कैमरे में कैद हो गई है। जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। वीडियो से साफ है कि बदमाशों को न तो कानून का डर था और न ही किसी की आने जाने की परवाह, वो तो भरे बाजार एक कार को निशाना बनाकर बन्दूक का ट्रिगर दबा रहे थे। कार सवार अपनी जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहा था। ऐसे में वहां मौजूद लोगों के पास तमाशबीन बनने के अलावा और कोई चारा नहीं था। फायरिंग की घटना सुभाष नगर क्षेत्र के हरि नगर थाने की है।Read Also:-UP : सहारनपुर की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, धमाके के बाद मचा हड़कंप, दो भाईओं समेत चार की मौत, कई लोग लापता
#WATCH | More than 10 rounds of firing reported yesterday in the Subhash Nagar area of West Delhi has left 2 injured. Police & top officials were deployed at the spot. More details awaited: Delhi Police
(Video: CCTV) pic.twitter.com/EJaE6FKIEh— ANI (@ANI) May 7, 2022
हरि नगर थाने के सुभाष नगर में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने इनोवा कार से जा रहे दो लोगों पर फायरिंग कर दी। जिसमें वाहन में सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी पहचान मंडी यूनियन के अध्यक्ष अजय चौधरी और उनके भाई जसवंत के रूप में हुई, जो घटना के समय तिहाड़ गांव में अपने घर जा रहे थे। सुभाष नगर चौक पर मौका देखकर स्कूटी सवार ने फायरिंग कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार उनकी कार पर एक दर्जन से अधिक गोलियां चलीं, पश्चिम जिले के डीसीपी से मिली जानकारी के अनुसार दोनों घायल हैं और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हालांकि फायरिंग की घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इस घटना के पीछे सलमान त्यागी गैंग हो सकता है, जो फिलहाल जेल में है और अजय चौधरी की उससे दुश्मनी है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है