Home Breaking News मुजफ्फरनगर में दारोगा और सिपाही ने सफाईकर्मियों को पीटा, विरोध में हड़ताल

मुजफ्फरनगर में दारोगा और सिपाही ने सफाईकर्मियों को पीटा, विरोध में हड़ताल

वार्ड-28 में सफाई नायक शिव कुमार और मनोज, दीपक आदि सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे। यहीं से वार्ड की सफाई का शेड्यूल बनाया जाता है। आरोप है कि इसी बीच अस्पताल चौकी प्रभारी एसआइ भूपेंद्र और एक सिपाही मौके पर आए। एसआइ और सिपाही ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी।

विरोध करने पर सफाई कर्मचारियों को पीटा भी गया। इससे क्षुब्ध कर्मचारियों ने सोमवार को दिन निकलते ही हड़ताल का ऐलान कर दिया। आक्रोशित कर्मचारी पालिका परिसर में एकत्र हो गए और दारोगा, सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि बाद में अफसरों से बात करके सफाई कर्मचारी मान गए।

सुबह करीब साढ़े आठ बजे ही टाउनहाल में हंगामा और नारेबाजी होने पर अधिकारी दौड़ पड़े। स्थानीय नगर निकाय प्रभारी अजय कुमार अम्बष्ट, कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान तत्काल मौके पर पहुंचे। यहां सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेश ऊटवाल, महामंत्री राजूवेद से वार्ता की गई। करीब एक घंटे तक वार्ता की गई। उसके बाद इंस्पेक्टर ने एसआइ और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Must Read

मुजफ्फरनगर में दारोगा और सिपाही ने सफाईकर्मियों को पीटा, विरोध में हड़ताल