सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 1 सितंबर को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 884.50 रुपये हो गया है। वहीं, 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भी 75 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।Read Also:-मथुरा में भी है बैन, जानिए यूपी के और किन शहरों में है मीट और शराब पर बैन
15 दिन में 50 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर
इससे पहले 17 अगस्त को रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। यानी 15 दिनों में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो गया है।
2021 में 190.50 रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर
इस साल 1 जनवरी को दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 694 रुपये थी। अब सिलेंडर की कीमत 884.5 रुपये है। यानी जनवरी के बाद से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 190.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
इस साल घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत
महीना | दिल्ली | कोलकाता | मुंबई | चेन्नई |
1 सितंबर | 884.50 | 911.00 | 884.50 | 900.50 |
18 अगस्त | 859.50 | 886.00 | 859.50 | 875.50 |
1 जुलाई | 834.50 | 861.00 | 834.50 | 850.00 |
1 मई | 809.00 | 835.50 | 809.00 | 825.00 |
1 मार्च | 819.00 | 845.50 | 819.00 | 835.00 |
25 फरवरी | 794.00 | 820.50 | 794.00 | 810.00 |
15 फरवरी | 769.00 | 795.50 | 769.00 | 785.00 |
4 फरवरी | 719.00 | 745.50 | 719.00 | 735.00 |
1 जनवरी | 694.00 | 720.50 | 694.00 | 710.00 |
पिछले 7 साल में गैस सिलेंडर के दाम दोगुने से ज्यादा
पिछले 7 सालों में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमत दोगुनी होकर 884.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। 1 मार्च 2014 को 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 410.5 रुपये थी जो अब 884.50 रुपये है।
19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत
दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल गैस की कीमत 1693 रुपये है। एक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत कोलकाता में 1,772 रुपये, मुंबई में 1,649 रुपये और चेन्नई में 1,831 रुपये प्रति सिलेंडर है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।