Home Breaking News सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा बागपत में हत्याएं होना पुलिस की...

सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा बागपत में हत्याएं होना पुलिस की नाकामी है

भाजपा सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि स्थानीय पुलिस की नाकामी से जिले में घटनाएं हो रही है। अवैध हथियार रखने वाले, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो या किसी के रिश्तेदार हों उनके खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

बड़ौत में शराब का अवैध कारोबार चल रहा था। लोगों के धरने पर बैठने से पहले पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस असली आरोपितों को छोड़कर बेकसूर लोगों को परेशान करती है। यहां पर भ्रष्टाचार कायम है। क्षेत्र के सभी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। सांसद ने कहा कि उनकी शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का कार्य है जनता की समस्याएं प्रशासन के सामने रखना। अगर अफसर नहीं सुनते है तो वरिष्ठ अधिकारी के सामने समस्या रखना। आठ दिन पूर्व मुलाकात कर मुख्यमंत्री को पूरे मामले से अवगत कराया था। पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के बाद भी सीएम को जानकारी दी गई है।

Must Read

सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा बागपत में हत्याएं होना पुलिस की नाकामी है