Home Breaking News निगम कार्यकारिणी का चुनाव स्थगित

निगम कार्यकारिणी का चुनाव स्थगित

निगम कार्यकारिणी का चुनाव स्थगित

महापौर सुनीता वर्मा की तबियत अचानक खराब होने से शनिवार को होने जा रहे नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चुनाव को स्थगित कर दिया है। अब यह चुुनाव 6 फरवरी को होगा। यह जानकारी चुनाव अधिकारी एवं अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन ने दी। उधर, निगम ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं।निगम कार्यकारिणी का चुनाव स्थगितवहीं, महापौर और भाजपा खेमा छह में से चार सदस्य जिताने की रणनीति में लगा है। अभी तक दोनों खेमों के पास 3-3 सदस्य है, लेकिन महापौर की वोट होने के चलते महापौर खेमा मजबूत है। महापौर खेमे से अगर तीन सदस्य भी जीत जाएंगे तो उपाध्यक्ष के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी। जबकि भाजपा को अपना उपाध्यक्ष बनाने के लिए चार सदस्यों को जिताना होगा। इसके लिए भाजपा जहां पूरी ताकत लगा रही है, वहीं महापौर खेमा भी तीन सदस्यों की बजाय चार सदस्य जिताने पर जोर लगा रहा है।

Must Read

निगम कार्यकारिणी का चुनाव स्थगित