जयपुर में एक महिला योग शिक्षिका ने अपने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को चाकू से काट दिया। घटना के वक्त युवक अचेत अवस्था में था। जब उसे होश आया तो बिस्तर खून से लथपथ था। युवती उसे छोड़कर भाग गई थी। फोन करने पर उसने सॉरी बोला और दोबारा घर आकर अस्पताल ले गई। प्रेमिका गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल ले गई। वहां से उसे एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।Read Also:-तालिबान को लेकर कमेंट करना एक युवती को पड़ा भारी ,पोर्न वेबसाइट पर डल गया नंबर, फिर…
मामला सामने आने के बाद भांकरोटा पुलिस ने युवती के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। लड़की ने ऐसा क्यों किया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। इधर, युवक दो दिन तक अस्पताल में भर्ती रहा। जहां उसे सर्जरी के बाद छुट्टी दे दी गई है। युवक को खाने में कोई जहरीली चीज दी गई, जिससे वह बेहोश हो गया। प्रेमिका की इस हरकत से वह नपुंसक हो गया है।
पुलिस के मुताबिक, 28 वर्षीय व्यक्ति और 35 वर्षीय लड़की दोनों योग शिक्षक हैं। पीड़ित मूल रूप से बीकानेर का रहने वाला है, लेकिन पिछले तीन साल से वह जयपुर में ही योग की पढ़ाई और प्रशिक्षण ले रहा है। पीड़िता ने बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी रीमा नाम की लड़की से दोस्ती हो गई। दोनों एक ही प्रोफेशन से ताल्लुक रखते थे इसलिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। दोनों एक दूसरे से बातचीत भी करने लगे। एक दूसरे के घर आना जाना भी होने लगा।
पीड़ित ने बताया कि वह 16 नवंबर को योगा क्लास कर घर लौट रहा था। तभी लड़की का फोन आया और उसने दूध और सब्जी मंगवाई। वह शाम को सामान लेकर अपनी दोस्त के यहां पहुंचा। दोनों ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद युवक अपने घर जाने लगा तो लड़की ने भी उसके साथ घर जाने की बात कही। दोनों युवक के घर पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि घर पहुंचने के बाद उसे चक्कर और घबराहट होने लगी। रात को जब उसकी आंख खुली तो बिस्तर पर खून बिखरा हुआ था।
रात 2 बजे जब होश आया तो प्राइवेट पार्ट कटा हुआ मिला।
शिक्षिक ने बताया कि घर पहुंचने के बाद वह बेहोश हो गया। दोपहर करीब दो बजे जब उसे होश आया तो कपड़े फटे हुए थे। फर्श और बिस्तर पर काफी खून बिखरा हुआ था। उसने देखा कि उसका प्राइवेट पार्ट कट गया है। लड़की कमरे में भी नहीं दिख रही थी। वह दर्द से रोने लगा।
फोन पर रोते हुए कहा- आई एम सॉरी
युवक ने बताया कि उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। इस पर उसने लड़की को कॉल किया और तो वह रोते हुए बोली कि आई एम सॉरी। इस पर युवक ने प्रेमिका को अस्पताल ले जाने को कहा। कुछ देर बाद लड़की उसके घर पहुंची और उसे एक निजी अस्पताल में ले गई। यहां से उसे एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसकी प्रेमिका वहां से चली गई। युवक का दो दिन तक इलाज चला और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भांकरोटा थाने में मामला दर्ज किया गया। रिपोर्ट में युवक ने आरोप लगाया कि उसने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। ऐसा न कर पाने पर प्राइवेट पार्ट काट दिया। फिलहाल घटना की असली वजह का प्रेमिका के पकड़े जाने के बाद ही पूछताछ में पता चलेगा।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।