Home Breaking News अंसल ग्रुप के चेयरमैन और सुशांत सिटी के अध्यक्ष पर मुकदमा, पांच...

अंसल ग्रुप के चेयरमैन और सुशांत सिटी के अध्यक्ष पर मुकदमा, पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

अंसल ग्रुप के चेयरमैन और सुशांत सिटी के अध्यक्ष पर मुकदमा, पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

रेडियस मैनपावर सल्यूशन प्राइवेट कंपनी के मालिक शुभम गर्ग की तरफ से अंसल ग्रुप के चेयरमैन प्रवण अंसल और सुशांत सिटी के अध्यक्ष जगत सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा परतापुर थाने में दर्ज करा दिया है। आरोप है कि उनके लगाए गए सिक्योरिटी गार्डों की बकाया 40 लाख की धनराशि नही दी जा रही है। कमिशन के पांच लाख की रकम नहीं देने पर उन्हें सिक्योरिटी से हटाया जा रहा है।

एटूजेड कालोनी में रहने वाले शुभम गर्ग की रेडियस मैनपावर सल्यूशन प्राइवेट कंपनी है। इस कंपनी से विभिन्न कंपनियों और कालोनियों में सिक्योरिटी गार्ड लगाते है। फरवरी 2019 में स्टार फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेस कंपनी जो अंसल लैडमार्क की सहयोगी कंपनी है। इस कंपनी से करार कर अंसल की सुशांत सिटी कालोनी में 36 गार्ड उपलब्ध कराए गए है। सुशांत सिटी कालोनी के अध्यक्ष जगत सिंह दोसा निवासी सेक्टर तीन सुशांत सिटी और एसपी शर्मा अंसल के जीएम और इनके कुछ सहयोगी हमारे गार्डों काफी दिनों से परेशान कर रहे है। उन्हें हटाकर दूसरे गार्ड लगाने की धमकी दे रहे है। गार्ड लगे रहने की ऐवज में पांच लाख की रकम मांगी जा रही है।

Must Read

अंसल ग्रुप के चेयरमैन और सुशांत सिटी के अध्यक्ष पर मुकदमा, पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप