Home Breaking News मेरठ में सैनिटाइजर के गोदाम में जोरदार धमाका, मालिक की मौत, टूटे...

मेरठ में सैनिटाइजर के गोदाम में जोरदार धमाका, मालिक की मौत, टूटे कई घरों के शीशे- मची भगदड़

उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में सैनिटाइजर के गोदाम में जोरदार धमाका हो गया। इससे आसपास में अफरातफरी मच गई। बीच बचाव में लोग पहुंचे तो इसमें फैक्‍ट्री मालिक गंभीर रूप से झुलस गए थे। आसपास के लोगों ने मालिक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गई। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं धमाका स्‍थल पर पुलिस अधिकारी घटना की पड़ताल कर रहे हैं।मेरठ में सैनिटाइजर के गोदाम में जोरदार धमाका, मालिक की मौत, टूटे कई घरों के शीशे- मची भगदड़नौचंदी थाना क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी राजीव शर्मा करीब दो साल पहले मेडिकल क्षेत्र के लख्मी विहार में शिफ्ट हो गए थे। नेहरू नगर में उन्होंने सैनिटाइजर का गोदाम बना रखा था। शनिवार सुबह करीब 4 बजे वह गोदाम पर आए थे। अचानक जोरदार धमाका हुआ और वह गंभीर रूप से झुलस गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले और आग बुझाने का प्रयास करते हुए उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई थी।

Must Read

मेरठ में सैनिटाइजर के गोदाम में जोरदार धमाका, मालिक की मौत, टूटे कई घरों के शीशे- मची भगदड़