Home Breaking News UP: यमुना खादर में गेहूं की फसल कटाई को लेकर चली गोलियां,...

UP: यमुना खादर में गेहूं की फसल कटाई को लेकर चली गोलियां, बागपत के किसान की मौत

UP: यमुना खादर में गेहूं की फसल कटाई को लेकर चली गोलियां, बागपत के किसान की मौत

यमुना खादर में गेहूं की फसल की कटाई के विवाद में हरियाणा के खुर्रमपुर के किसानों ने फायरिंग की। इसमें बागपत के नंगला बहलोलपुर के एक किसान की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना को लेकर नंगला बहलोलपुर के किसान गम और गुस्से में है। लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। उनका आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही से यह घटना घटित हुई है। बता दें कि पुलिस की मौजुदगी में गुरूवार को कटाई हुई थी।UP: यमुना खादर में गेहूं की फसल कटाई को लेकर चली गोलियां, बागपत के किसान की मौतखादर की जमीन को लेकर नंगला बहलोलपुर और सोनीपत खुर्रमपुर के किसानों का पिछले करीब पांच दशकों से विवाद चल रहा है। फसल की बुआई व कटाई के समय अधिकांश झगड़ा होता है। इस बार भी गेहूं की फसल की बुआई को लेकर दोनों गांव के किसानों के बीच संघर्ष हुआ था। पिछले माह सरसों की फसल की कटाई को लेकर खादर में बवाल हुआ था। कई किसान घायल हुए थे।UP: यमुना खादर में गेहूं की फसल कटाई को लेकर चली गोलियां, बागपत के किसान की मौतसोनीपत प्रशासन ने रिकार्ड के आधार पर गेहूं की फसल की कटाई करने की किसानों को अनुमति दी थी। गुरुवार को सोनीपत पुलिस की मौजूदगी में फसल की कटाई हो रही थी। शाम करीब चार बजे सोनीपत के एक नेता ने अपने 10-12 लोगों के साथ मिलकर फसल कटाई का विरोध किया था इस पर पुलिस ने दोनों गांव के किसानों को फसल काटने से रोक दिया था।

Must Read

UP: यमुना खादर में गेहूं की फसल कटाई को लेकर चली गोलियां, बागपत के किसान की मौत